फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP will honor 11 women

11 महिलाओं को सम्मानित करेगी भाजपा

Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP will honor 11 women
पत्रकार वार्ता में बोलतीं महिला सम्मेलन की संयोजक कीर्ति सिंह दाएं, साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री मध्य में, जिला संयोजक ममता सिंह बाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाल विद्या भवन परिसर में 28 नवंबर को होने वाले भाजपा के महिला सम्मेलन में 5000 से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेगी। इसमें 11 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में महिलाओं को लाने ले जाने के लिए 20 बसों व 100 चौपहिया वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये बातें भाजपा महिला सम्मेलन की संयोजक कीर्ति सिंह ने कही। बाल विद्याभवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि भाजपा के महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह आएंगी। सममेलन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास व सुरक्षा पुनर्स्थापना की दिशा में किये जा रहे सर्थक प्रयासों व योजनाओं की भी जानकारी महिलाओं को दी जाएगी। इससे वे योजनाओं से लाभांवित हो सकें।
विज्ञापन


कीर्ति ने कहा कि समाज में महिला सशक्तीकरण की अनोखी मिसाल कायम करने वाली 11 प्रमुख महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिला हिंसा में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जनपद की बात करें तो वर्ष 2016 में केवल शहर क्षेत्र में ही 40 स्नैचिंग की घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। महिलाओं का सम्मान भाजपा की सरकार व संगठन में ही सुरक्षित है। इस मौके पर जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह, जिला संयोजक ममता सिंह, नीरज द्विवेदी, रेखा त्रिपाठी, कनुप्रिया सिंह, अजय अवस्थी, गंगेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed