फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " BJP was now open tin '

‘भाजपा की कलई अब खुल गई’

Sat, 04 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
" BJP was now open tin '

झूठे वादे कर देश की जनता को ठगने वाले भाजपा नेताओं

विज्ञापन
की पोल खुल गई है। भ्रष्टाचार के पुरजोर आरोप लगने के बाद भी भाजपा के मंत्री अपने पदों पर अभी भी काबिज हैं। जनता की पीड़ा को कम करने की अपेक्षा भाजपा में कुर्सी का लालच ज्यादा है।

सपा कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने यह बात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने ढाई हजार करोड़ रुपये अपने संसाधनों से जुटाकर किसानों की मदद की है। भाजपा के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भी वह अपने पदों पर काबिज हैं। राज्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्य बहुत सी जिम्मेदारी और लगन के साथ करना है।

सबसे ज्यादा कार्य एवं योजनाएं सपा के तीन साल के कार्यकाल में पूर्ण हुई हैं। कहा कि समाजवादी पेंशन योजना में 44 लाख लोगों को पेंशन देकर सरकार ने बहुत बड़ी योजना को अंजाम दिया है। सिंचाई मुफ्त, बिजली, शिक्षा, दवाई निशुल्क जैसी योजनाओं को इस सरकार ने लागू कर गरीबाें के साथ न्याय किया है।

विधायक बाबू खां ने बूथ कमेटियों के गठन पर कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। पार्टी का संपूर्ण ढांचा बूथ के प्रबंधन पर ही खड़ा है। बूथ जितना मजबूत होगा, पार्टी को उतनी ही मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आए निर्देशों के अनुसार एक बूथ पर पांच महिलाओं की भागेदारी अनिवार्य है और बूथ कमेटियों के सदस्यों का पांच साल का अनुभव भी अनिवार्य होगा।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सभी ने बधाई भी दी। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह मलेहरा, प्रहलाद मिश्रा, अजय सिंह पाल, एससी/एसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, जिला महासचिव वीरे यादव, गीता सिंह, शैल सिंह, मान सिंह यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed