फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP supported won unopposed on sugarcane cooperative societies

Hardoi News: गन्ना सहकारी समितियों पर भाजपा समर्थित निर्विरोध जीते

Thu, 17 Oct 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP supported won unopposed on sugarcane cooperative societies
हरदोई। बृहस्पतिवार को गन्ना सहकारी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई। समितियों पर जीते अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और निदेशकों को भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गन्ना समितियों के हुए चुनाव में सुबह से ही प्रक्रिया शुरु कराई गई। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में हुई प्रक्रिया में एकल नामांकन आने से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। सहकारी गन्ना समिति हरदोई ग्रोवर्स में रंजीत कुमार सिंह अध्यक्ष, प्रीतू त्रिवेदी उपाध्यक्ष, बघौली सहकारी गन्ना समिति में देवसेन अवस्थी अध्यक्ष, राजीव सिंह उपाध्यक्ष, सहकारी गन्ना समिति मल्लावां में लल्लन सिंह चंदेल अध्यक्ष, राम मंगल सिंह पटेल उपाध्यक्ष, सहकारी गन्ना समिति हरदोई गेट में अनिल कुमार सिंह लाल अध्यक्ष, कृष्ण किशोर मिश्रा उपाध्यक्ष, सहकारी गन्ना समिति रुपापुर में ओम प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष, श्याम सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

शासन से नामित निदेशक रुपापुर में राजेश अग्निहोत्री, बघौली में संदीप सिंह, मल्लावां में शिवराज बाबा, हरदोई (गेट) में नंद लाल शास्त्री, हरदोई (ग्रोवर्स) में सत्येंद्र राजपूत को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने माला पहनाकर सम्मानित किया। चुनाव संयोजक संजय सिंह गुड्डू के नेतृत्व में शांतिपूर्वक चुनाव हुआ। सम्मान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र व क्षेत्रीय महामंत्री सहकारी गन्ना समिति चुनाव संयोजक विजय प्रताप सिंह का आभार जताया। बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed