फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP-supported candidate was defeated in Mallawan

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का हुआ पत्ता साफ

Tue, 03 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP-supported candidate was defeated in Mallawan

मल्लावां में एक भी जिला पंचायत सदस्य भाजपा के खाते में नहीं गया। पार्टी को यहां करारा झटका लगा है। प्रथम सीट पर बसपा विधायक बृजेश वर्मा समर्थ्त सुल्तान सिंह राजपूत ने 718 मत पाकर जीत हासिल की। विमल पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि भाजपा सांसद अंजूबाला समर्थ्त और पूर्व विधायक सतीश वर्मा की करीबी मानी जाने वाली शांति देवी तीसरे स्थान पर रही। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव की पत्नी ममता यादव को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


मल्लावां द्वितीय सीट से पुष्पा देवी (निर्दलीय) चुनाव जीती हैं। यहां पर भाजपा समर्थित राम भजन को करारी हार का सामना करना पड़ा। मल्लावां तृतीय सीट से अरविंद कुमार (निर्दलीय) ने जीत हासिल की। यहां पर भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश धोबी को करारी हार मिली। वोट पाने में दूसरा स्थान सीमा किन्नर का रहा।
विज्ञापन


दिनेश तीसरे पायदान पर रहे। उधर, बीडीसी में मिश्रिख से भाजपा सांसद अंजूबाला की बहन बेबी अत्री दारुकुंइया सीट से चुनाव लड़ी थीं। यहां पर प्रत्याशी लक्ष्मण ने उन्हें हराया। सांसद की दो बहनें चार जगह से चुनाव लड़ी थी। इसमें ब्लाक प्रमुख शबनम अत्री बीकापुर व दारुकुंइया प्रथम से दोनों सीट से हार गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उनकी बहन बेबी अत्री सनासी व दारुकुं इया द्वितीय से लड़ी थी। वे सनासी से जीतीं लेकिन दारुकुंइया से हार गई। पुरवावां प्रथम सीट से बसपा विधायक बृजेश वर्मा की माताजी राजपती ने पूर्व विधायक सतीश वर्मा के चचेरे भाई व सांसद अंजूबाला के देवर भैयालाल को करारी मात देकर जीत दर्ज की। बसपा विधायक बृजेश वर्मा की माताजी राजपती को 492 मत मिले। वहीं भाजपा सांसद अंजूबाला के देवर भैयालाल को 141 मत मिले जिससे वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

भाजपा सांसद की बहन शबनम दोनों सीटों से हारीं
भाजपा सांसद डॉ. अंजूबाला की बहन शबनम अत्री दो जगह से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ीं। वे दोनों ही सीटें काफी अंतर से हार गई है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद अंजूबाला ने ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था तब वहां उप चुनाव कराया गया।

जिसमें सांसद की बहन शबनम ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में बीकापुर से बसपा समर्थित विधायक बृजेश वर्मा के प्रत्याशी भैयालाल ने 462 मत और ब्लाक प्रमुख शबनम अत्री ने 404 मत पाए। दारुकुंइया सीट से रमाकांती को 334 मत और शबनम अत्री को 311 मत मिले। रमाकंाती ने ब्लाक प्रमुख को करीब 23 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

प्रत्याशी ने हंगामा किया
पूर्व विधायक सतीश वर्मा की करीबी व जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी शांती देवी ने सुबह मतगणना स्थल पर हंगामा काटा। किसी तहर मतकर्मी व अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया। वहीं कोई अन्य बवाल न हो इसके लिए महिला फोर्स भी बुला ली गई। लेकिन फोर्स के आने से पहले ही वह खिसक गई।


बसपा कार्यकर्ता खुश
जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के बसपा समर्थित प्रत्याशी जीतने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बसपा से समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद पर सुल्तान सिंह ने जीत हासिल की। क्षेत्र पंचायत में करीब 37 प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर बसपा का परचम लहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed