फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp pradesh upadhyaksh will come today

चुनावी नब्ज टटोलने आज हरदोई आएंगे राधा मोहन सिंह

Mon, 06 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp pradesh upadhyaksh will come  today
हरदोई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मंगलवार को हरदोई आएंगे। वह पार्टी कार्यालय में अलग-अलग सत्रों में पदाधिकारियों, पुराने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। एक संयुक्त बैठक भी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठकें बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

जनपद में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। गत चुनाव में भाजपा ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि हरदोई सदर सीट से सपा के टिकट पर नितिन अग्रवाल निर्वाचित हुए थे। बाद में वह भी भाजपाई हो गए थे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा तेजी से लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को चुनाव के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी कई माह पहले ही बनाया जा चुका है। राधा मोहन सिंह मंगलवार को हरदोई आएंगे।
विज्ञापन

पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुबह दस बजे वह पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पूर्व पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक करेंगे। इसके बाद जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बैठक सिर्फ विधायकों और सांसदों के साथ भी होनी है। प्रदेश प्रभारी के आगमन के कारण जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा का कहना है कि चुनाव की तैयारियों में चुनाव प्रभारी सभी जनपदों का दौरा कर रहे हैं और इसी क्रम में मंगलवार को हरदोई का दौरा होना है।

कार्यक्रमों की समीक्षा की
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा की मौजूदगी में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सदस्यता अभियान, स्वच्छता अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इसी माह होने वाली विभिन्न यात्राओं को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed