{"_id":"5ee659d18ebc3e42eb43373b","slug":"bjp-ne-ghar-gher-parti-ki-uplabdhi-batayee-hardoi-news-knp565541631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियां बताने को घर-घर घूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-40- कछौना में पुलिस कर्मी को सम्मानित करते करणी सेना के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत रविवार को भी जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग बूथों पर जाकर लोगों से संपर्क किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सुरजीपुर बूथ में परिवार संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता के नाम भेजी गई पाती लोगों तक पहुंचाई। कोरोना संकट में सरकार के स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील भी की। सदर से भाजपा विधायक नितिन अग्रवाल ने बावन मंडल के बिस्कुला पोलिंग बूथ पर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शहर के हरदेवगंज में नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने संपर्क किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बिलग्राम के बूथ संख्या 427 पर लोगों से बात की। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान ने दयालपुर में परिवार संपर्क अभियान के दौरान लोगों को सरकार के कार्य बताए। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामपाल वर्मा ने भी समसापुर में कई परिवारों से संपर्क किया। इस दौरान नवीन पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।