फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp ne bante kambal

भाजपाईयों ने कहीं बांटे कंबल तो कहीं फल

Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
bjp ne bante kambal
फोटो-14-जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते मिश्रिख सांसद अशोक रावत। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किए। फल वितरण से लेकर कंबल वितरण तक किया गया।
विज्ञापन

इस बार भाजपा ने अटल जी की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को दिए थे। 25 दिसंबर को किसान गोष्ठियां, 26 और 27 दिसंबर को सेवा कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया। यहां भाजपा के जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन और टोडरपुर के ब्लॉक प्रमुख राम बाबू त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार : मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में मरीजों को फल वितरित किए। यहां अमरीश सिंह, दिनेश अवस्थी, नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सांसद ने मलेहरा में जरूरतमंद को कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार : सदर सांसद जय प्रकाश ने बम्हनाखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और पौधरोपण भी किया। इसके बाद अहिरोरी में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल भी वितरित किए। इस दौरान अर्जुन सिंह चंदेल, सुनील वाजपेयी, अविनाश पांडेय, शुभेंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी राम बहादुर सिंह ने सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान जिला कोआपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष रीतेश गुप्ता, श्याम शर्मा, संजीव राजपूत, सुशील तिवारी, जीतू राजपूत, वीरेंद्र कुशवाहा, डॉ. आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-24-बम्हनाखेड़ा में पौधरोपण करते सदर सांसद जय प्रकाश।  संवाद

फोटो-24-बम्हनाखेड़ा में पौधरोपण करते सदर सांसद जय प्रकाश। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-31-टोडरपुर में फल वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवाद

फोटो-31-टोडरपुर में फल वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed