फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP MLA Madhvendra Singh accused of abusing female food safety officer

Hardoi: महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भाजपा विधायक पर लगाया अभद्रता का आरोप, समर्थकों ने की चालक की पिटाई

Tue, 17 Oct 2023 01:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:12 AM IST
सार

आरोप है कि भाजपा विधायक माधवेंद्र सिंह ने सवायजपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी को गाली दी और अभद्रता की। दरवाजा खोलकर मारने के लिए उतरने लगे। इतना ही नहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा के चालक अखिलेश सिंह को विधायक के साथ आए लोगों ने पकड़कर मारा-पीटा।

विज्ञापन
BJP MLA Madhvendra Singh accused of abusing female food safety officer
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवायजपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक पर गाली गलौज करने और उनके साथियों पर कार की चाबी छीन लेने का आरोप लगाया है। विधायक के साथियों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। विधायक ने आरोपों से इनकार किया है। सवाजपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा हैं। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बीती 13 अक्टूबर को सवायजपुर में प कुछ स्कूली छात्राएं मोमोज और फिंगर चिप्स खाने के बाद बीमार हो गई थी। उस दिन विभागीय कार्य से लखनऊ गई थीं। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को वह सवाजपुर क्षेत्र में खाद्य सामग्री की दुकानों का निरीक्षण करने और नमूने भरने के लिए गईं थीं। सवायजपुर स्थित सैनी मिष्ठान भंडार पर नमूना भरने की कार्रवाई कर रहीं थीं।  आरोप है कि इसी बीच क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र सिंह और उनके समर्थक वहां पहुंच गए। 

विज्ञापन

आरोप है कि विधायक ने उन्हें गाली दी और अभद्रता की। दरवाजा खोलकर मारने के लिए उतरने लगे। इतना ही नहीं अनुराधा कुशवाहा के चालक अखिलेश सिंह को विधायक के साथ आए लोगों ने पकड़ लिया और कार की चाबी छीन ली। मारा पीटा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सवायजपुर में नजर न आने की धमकी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने घटना की जानकारी एसडीएम सवायजपुर को फोन पर दी। एसडीएम ने मौके पर पुलिस बल भेजा और पुलिस की सुरक्षा में उन्हें तहसील बुला लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का यह भी आरोप है कि विधायक के भतीजे व चार समर्थकों ने उन पर समझौता करने के लिए दबाव भी तहसील परिसर में बनाया। 

पूरे मामले में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं ।वह अपनी भाभी की दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान व्यापारियों की भीड़ ने उन्हें रोका और उत्पीड़नत्मक कार्रवाई से बचाने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से बातचीत की थी। उधर, दूसरी ओर सैनी मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर विजय सैनी ने सवायजपुर थाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में विजय सैनी ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी उनकी दुकान पर आईं और 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उन्होंने झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed