{"_id":"5741c35cd376fbe5eba1d7c7b1038bc2","slug":"bjp-members-in-the-mood-for-dios-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के लिए भाजपाइयों का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस के लिए भाजपाइयों का पारा चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर एक बार फिर से
विज्ञापन
डीआईओएस पर भ्रष्ट कार्यशैली के साथ अपमानित टिप्पणी करने का आरोप लगा है।
अबकी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने अपमानित करने का आरोप लगाया है। जिससे
गुस्साए भाजपाइयों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी करते हुए
प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर डीआईओएस के निलंबन की मांग की।
इस दौरान चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न हुई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर घेराव व धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। कलक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि डीआईओएस द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण वर्ष 15 में मानक से हटकर स्कूलों में केंद्र बनाए गए।
प्रबंधकों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद लोकायुक्त द्वारा जांच भी की जा रही है। इसके बाद भी उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। आरआरआर इंटर कालेज माधौगंज के प्रबंधक की पुत्री दीप्ति द्विवेदी जो भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी है वह दो दिन पूर्व डीआईओएस कार्यालय में यह पूछने गई कि आखिर किन कारणों से उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इसके बाद डीआईओएस ने जिला उपाध्यक्ष को अभद्र शब्दों का प्रयोग करके अपमानित करना शुरू कर दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंची है और भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे अफसर और लोकायुक्त की जांच के दायरे में आए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जांच कराने और ऐसे अधिक ारी को निलंबित करने की मांग करती है।
डीएम रमेश मिश्र को दिए गए ज्ञापन में भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न हुई तो सड़कों पर उतर कर घेराव, धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजीत सिंह बब्बन, अनोज मिश्रा, सुशील अवस्थी, संदीप सिंह, अतुल शुक्ल रंजन, शैलेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।