{"_id":"417e3e9a3335d868803b010e0448ea95","slug":"bjp-meeting-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय बोलने वालों का दें साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय बोलने वालों का दें साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। जो लोग भारत माता की जय व वंदे मातरम करने में संकोच करते हैं ऐसी पार्टी प्रत्याशी को चुनाव में धूल चटा दें। भारत माता की जय बोलने वालों का साथ दें। ये बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने पार्टी प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल के समर्थन में आयोजित सभा में की।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्रीय सुरक्षा दल की देखरेख में चुनाव होगा। इसलिए किसी तरह की हेराफेरी नहीं होगी। पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा सिंह चौहान ने राजिया को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पूर्व सदस्य बताते हुए कहा कि इन्होंने गद्दारी की है या इनके साथ गद्दारी की गई है। यह बात सोचनीय है। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि आंदोलन में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अखिलेश पाठक ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह जिले के 14 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं यदि वह चुनाव नहीं लड़ते तो यह सीट भी निर्विरोध हो जाती। इस मौके पर गंगाराम राठौर, अनिल शुक्ला, दिलीप अगिभनहोत्री, आशीष पाठक, कमलेश पाठक, कौशल सैनी, राजीव नयन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन