फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP leader's son attacked following a dispute over honking near a police outpost.

Hardoi News: पुलिस चौकी के पास हॉर्न बजाने के विवाद में भाजपा नेता के बेटे पर हमला

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's son attacked following a dispute over honking near a police outpost.
फोटो- 23- मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मौजूद घायल एश्वर्य प्रताप सिंह। संवाद
हरदोई। शहर के बाबा मंदिर पुलिस चौकी के बाहर वाजपेयी चौराहे पर हॉर्न बजाने को लेकर रविवार रात हुए विवाद में भाजपा नगर उपाध्यक्ष के बेटे पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। ईंट और लात घूसों की चोट से घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरायथोक पश्चिमी निवासी योगेंद्र पाल सिंह भूसा व्यापारी हैं। वह भाजपा के नगर उपाध्यक्ष भी हैं। उनके बेटे ऐश्वर्य प्रताप सिंह (17) शहर के एक विद्यालय में कक्षा 11 के छात्र हैं। योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे ऐश्वर्य लक्ष्मीपुरवा निवासी अपने दोस्त के घर से स्कूटी से वापस आ रहा था। बाबा मंदिर पुलिस चौकी के पास वाजपेयी चौराहे पर तीन युवक रास्ते में खड़े थे।
विज्ञापन

रास्ता देने के लिए ऐश्वर्य ने हॉर्न बजाया तो युवक गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर एक युवक ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। हमले में घायल ऐश्वर्य गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटा। मौके पर पहुंचे परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, मेडिकल भी कराया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed