{"_id":"1b104bb390745995922dff5a307136a1","slug":"bjp-is-a-party-not-ideology-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा एक पार्टी ही नहीं विचारधारा है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा एक पार्टी ही नहीं विचारधारा है’
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई-मिश्रिख क्षेत्र की भाजपा सांसद अंजूबाला ने
विज्ञापन
कहा कि बेटियां देश की शान हैं और जरूरत पड़ने पर बेटियों ने देश के लिए
कुर्बानी भी दी और अद्वितीय मुकाम हासिल किए हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण
रजिया सुल्तान, रानी लक्ष्मी बाई, वीरांगना ऊदा देवी, सरोजनी नायडू हैं।
प्रतिभा पाटिल ने देश की प्रथम राष्ट्रपति बनकर भी बेटियों का मान बढ़ाया। उन्होंने बेटी बचाओ देश बचाओ का आह्वान किया। सांसद शुक्रवार को अतरौली के सूरज प्रकाश बालिका इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के दो दिनी प्रशिक्षण महाभियान के समापन के मौके बोल रही थी। अक्षत मिश्र ने कहा कि भाजपा एक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचाराधारा है।
यहां छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। जिसका ही नतीजा है कि भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर दिल्ली में परचम लहराया और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाली भाजपा ने देश को नरेंद्र मोदी जैसा कर्मठ प्रधानमंत्री दिया।
मिश्र ने संगठन मंत्री सुनील बंसल को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रात: संघ की शाखा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका नेतृत्व जीवन सिंह अर्कवंशी ने किया। जिला महामंत्री विशुनदयाल शुक्ला ने मंच का संचालन किया। जिला प्रवासी पशुपति शंकर बाजपेई ने सक्रिय सदस्यों को पार्टी को मजबूत बनाने के गुर सिखाए।
इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला, जीपी राणा, सांसद प्रतिनिधि जीतेंद्र दीक्षित, विशाल शुक्ला, अमल शुक्ला, अंकुर अवस्थी, पंकज शुक्ला, भोला शुक्ला, नीशू द्विवेदी, शोभित तिवारी, रामेंद्र तिवारी, प्रफुल्ल मिश्र, संजय सिंह, टिंकू बाजपेई आदि मौजूद थे।