फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP in honor of the daughter came down the gauntlet

बेटी के सम्मान में भाजपा उतरी मैदान में

Sun, 24 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 24 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP in honor of the daughter came down the gauntlet
bjp - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। दयाशंकर की बेटी और बहन पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को भाजपाई मैदान में उतर आए। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री की अगुवाई में भाजपाई नारे लगाते हुए आईटीआई से कलक्ट्रेट पहुुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मायावती सहित बसपा नेताआें की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बसपा नेताओं ने दयाशंकर सिंह की माता, बहन, पत्नी व नाबालिग पुत्री के विरुद्ध अभद्र, अश्लील व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने समाज के अन्य वर्गों की माताओं एवं बहनों के खिलाफ नारे लगा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। राजनैतिक लाभ के लिए समाज को बांटने और समाज में विद्रोह करने वाली भाषा का प्रयोग किया गया। इससे महिलाओं, युवा वर्ग व छात्र छात्राओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि देश में माता, बहनों को यहां पूजा जाता है प्रत्येक नारी की इज्जत की जाती है ऐसे में इस तरह की टीका टिप्पणियां करना वास्तव में अफसोस जनक है और इस पर कोई न कोई ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, राजकुमार शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके  पर प्रीतेश दीक्षित, केबी सिंह, कर्मवीर सिंह, सुभाष पांडे, सुनील शुक्ला, संदीप सिंह, सतेंद्र कुमार, अमित दीक्षित, अजीत सिंह बब्बन, अभिषेक तिवारी, राजेश अग्निहोत्री, अजय अवस्थी, रामनरेश राजपूत, अंबरीष द्विवेदी, राम दयाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माया के खिलाफ विपक्षी मौन क्यों?
प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहाकि दयाशंकर की टिप्पणी के बाद सभी दल भाजपा पर हमलावर हो गए थे। अब बसपाइयों ने जब महिलाओं और बेटियों पर अपमानजनक टिप्पणी की है तब विपक्षी मौन क्यों हैं? भाजपा से निकाले गए दयाशंकर की बेटी व बहन के सम्मान में मैदान में उतरी है। इस सवाल पर शास्त्री ने कहा कि भाजपा समाज की हर पीड़ित बेटी, बहन के सम्मान में मैदान में उतरी है। प्रदर्शन में सांसद अंशुल वर्मा और अंजू बाला के न पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देंगे।


भाजपा में अपनी ढपली अपना राग
भाजपा में अपनी ढपली, अपना राग बंद नहीं हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला इकाई को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था। जिला इकाई की अगुवाई में जिले के सभी नेताओं को शामिल होने को कहा गया था। किंतु नगर इकाई के महामंत्री अभिषेक कुमार तिवारी ने अपनी खिचड़ी अलग पकाई। उन्होंने अलग विज्ञप्ति जारी कर प्रदर्शन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed