फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP candidate ahead in expenditure in Hardoi and Misrikh

Hardoi News: खर्च में हरदोई और मिश्रिख में भाजपा प्रत्याशी आगे

Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate ahead in expenditure in Hardoi and Misrikh
हरदोई। लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद पहला चुनावी खर्च का ब्योरा आयोग के प्रेक्षक को प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

इसमें दलीय प्रत्याशियों को छोड़ दें ताे, निर्दलीय कई प्रत्याशी हैं इन्होंने नामांकन खर्च के बाद चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के नाम पर कोई राशि खर्च ही नहीं की है। दलीय प्रत्याशियों में लोकसभा क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख में भाजपा प्रत्याशी ही अब तक के खर्च में सबसे आगे हैं।
लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनावी आय-व्यय का ब्योरा तय समय पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक को प्रस्तुत करना होता है। प्रत्याशियों की ओर से चुनावी आय-व्यय से जुड़े अभिलेख, बिल-वाउचर आदि शुक्रवार को प्रेक्षक टी श्रीकांत और अजोय कुमार मजूमदार की मौजूदगी में टीम को सौंपे गए। व्यय अनुवीक्षण टीम ने अभिलेखों, बिल-वाउचर आदि का मिलान किया। विधानसभा क्षेत्रवार किए गए खर्च के मिलान के लिए हरदोई लोकसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों में सभी ने चुनाव खर्च का ब्योरा जमा किया है।
विज्ञापन

यहां अब तक के खर्च में भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश ने सबसे अधिक खर्च किए हैं। इन्होंने 27,00,000, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने 9,74,000, बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर ने 36,000 रुपये खर्च किए हैं। जस्टिस पार्टी प्रत्याशी इंद्र पाल पासी ने 13,350, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के श्याम कुमार ने 43,000, नारी नर रक्षक पार्टी के प्रत्याशी मुन्ना लाल ने 21,000, निर्दलीय प्रत्याशी में सुनील वर्मा ने 76,000, अवधेश कुमार ने 14,000, शिव कुमार ने 13,000 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख में नौ प्रत्याशियों में भाजपा के अशोक कुमार ने 11,00,000, समाजवादी पार्टी की संगीता राजवंशी ने 5,50,000, बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार ने 3,00,000, लोकजन संघर्ष पार्टी की नीलम सिंह ने 48,000, निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार ने 16,000 और रामपाल ने 19,000 रुपये खर्च किए हैं।

व्यय अनुवीक्षण टीम के नोडल वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनुराग द्विवेदी ने बताया कि प्रत्याशियों की ओर से चुनाव का पहला आय-व्यय का ब्योरा प्रेक्षक को प्राप्त हो गया है। दूसरी बार सात मई को आय-व्यय को ब्योरा जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed