फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp break naresh political base

नरेश के गढ़ में भाजपाइयों ने लगाई सेंध

Sun, 05 Nov 2017 11:22 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 05 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
bjp break naresh political base
भाजपा नेता के साथ व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को शहर में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सांसद नरेश अग्रवाल के प्रभुत्व वाली गल्लामंडी के प्रमुख व्यापारियों ने भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

अब तक नरेश अग्रवाल ही व्यापार मंडल के संरक्षक थे। भाजपा ने सांसद के इस अहम गढ़ में फौरी तौर पर सेंध लगा दी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री श्यामा कुमार गुप्ता टीटू ने अपनी कार्यकारिणी के साथ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री और नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी पारुल दीक्षित की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वेद गुप्ता ने कहा कि अब व्यापार मंडल के संरक्षक नरेश अग्रवाल नहीं हैं। उनकी कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास के नारे से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई है। मंडी के सभी व्यापारी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी पारुल दीक्षित का समर्थन करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह ने टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल कर व्यापारी नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्होंने व्यापारी नेताओं से साथ आने की अपील की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। गत दिनों मंडी व्यापार मंडल के चुनाव में वेद गुप्ता के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले प्रदीप गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नारायन गुप्ता, राजेश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed