फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP assigns responsibilities to party workers ahead of Prime Minister's rally

Hardoi News: प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP assigns responsibilities to party workers ahead of Prime Minister's rally
फोटो-31-पदा​धिकारियों के साथ कार्यालय में बैठक करते जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन। स्रोत मीडिया प्
हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर भाजपा ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने इसको लेकर विधानसभा क्षेत्रवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भीड़ प्रबंधन के लिहाज से भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल को मल्लावां में जनसभा करेंगे। जनसभा में आने वाले लोगों के बैठने के लिए 78 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में दो नोडल कार्यकर्ता और 20 सहयोगी कार्यकर्ता लगाए गए हैं। सभा स्थल पर 16 पार्किंग बनाई गई हैं। प्रत्येक पार्किंग में भी भाजपा के दो-दो कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने को लगाए गए हैं। इसी तरह जन और भोजन वितरण में सहयोग को भी कार्यकर्ता लगाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आने वाले लोगों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सवायजपुर की जिम्मेदारी प्रीतेश दीक्षित को, शाहाबाद की आजाद भदौरिया को, बालामऊ की महेंद्र सोनी को, गोपामऊ की अलका गुप्ता को, संडीला की संदीप सिंह को, सांडी की आकाश सिंह को, सदर की अजय शुक्ला और सौरभ सिंह गौर को व बिलग्राम मल्लावां की शिवराज सिंह पटेल और संजय सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तर पर सभी व्यवस्थाओं का समन्वय महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत के साथ जिलामंत्री सत्यम शुक्ला देखेंगे। 20 लोगोें की एक मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है। इसमें जिला स्तर के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर न सिर्फ कार्यकर्ता बल्कि जनता में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed