{"_id":"620bd94a66ef25751d42facd","slug":"bjp-and-sp-candidates-are-residents-of-the-same-village-hardoi-news-knp680800436","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव के बाशिंदे हैं भाजपा और सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गांव के बाशिंदे हैं भाजपा और सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। विधानसभा चुनाव में मल्लावां थाना क्षेत्र का देवमनपुर गांव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी गांव से भाजपा और सपा के प्रत्याशी हैं। चुनाव में मतदाताओं के बीच पहुंच बना रहे दोनों प्रत्याशी एक ही गांव से उभरकर राजनीतिक परिदृश्य में सामने आ रहे हैं।
देवमनपुर मजरा माझगांव थाना मल्लावां के मूल निवासी भाजपा विधायक और प्रत्याशी आशीष सिंह आशू 2017 में चुनाव लड़े थे। तब देवमनपुर गांव चर्चा में आया था।
विधायक का गांव होने से क्षेत्र में प्रसिद्ध हुआ। तमाम अधिकारी और भाजपा के डिप्टी सीएम तक इस गांव में पहुंच चुके हैं। पांच साल देवमनपुर गांव को बहुत महत्व मिला। इस बार भी भाजपा ने आशीष सिंह आशू को ही प्रत्याशी बनाया है।
इसी देवमनपुर गांव के निवासी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भइया को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, सपा प्रत्याशी का कोई बड़ा राजनीतिक इतिहास नहीं है, लेकिन तीन वर्षों से लगातार वे राजनीति में सपा में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया, तो अफसरो और प्रशासन की नजर में गांव में गई। मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। प्रत्याशियों के आवास भी गांव में कुछ दूरी पर ही बताए जा रहे हैं।