फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bikes collide head to head, one dead, two injured

Hardoi News: आमने-सामने बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल

Mon, 15 Jul 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide head to head, one dead, two injured
माधौगंज। आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रुइया निवासी संतोष कुमार (22) रविवार की शाम को कस्बे से घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर भगत निवासी राहुल (18) पुत्र कुतुम लाल और शुभम (20) पुत्र शिशुपाल बाइक से कस्बे की तरफ जा रहे थे माधौगंज-शुक्लापुर भगत मार्ग पर संत कृपाल रुहानी आश्रम के सामने दोनों लोगों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इसमें तीन युवक घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में संतोष पुत्र अमर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर हेलमेट नहीं मिले हैं। संतोष चार भाई एक बहन में सबसे बड़ा था और ऑटो रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed