फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bikers aboard 35,000 robbers from bike

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 35 हजार लूटे

Tue, 28 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 28 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bikers aboard 35,000 robbers from bike
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक
लोनार। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सवायजपुर कस्बा की बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालकर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 35000 रुपये लूट लिए। महिला रुपये निकालने के बाद बाइक से बेटे के साथ घर लौट रही थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए बैंक से सीसीटीवी फु टेज निकलवाए हैं।


लोनार थाना क्षेत्र के उधरनपुर के  मजरा उवरीखेड़ा निवासी आशाराम की पत्नी सुशीला देवी (50) मंगलवार को बेटे दुर्गेश के साथ मंगलवार को बाइक से बैंक से रुपये निकालने गई थी। सवायजपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से उन्होंने 35000 रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


करीब 11:30 बजे वह घर लौट रही थी। वह सवायजपुर हरदोई रोड पर मझघेरिया गांव के निकट पहुंचे थे। पीछे से काले कलर की पल्सर बाइक से बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने मां के पास से रुपयों का बैग झपट लिया और हरदोई की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश ने बताया कि मां को उठाने के बाद बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने सवायजपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को लूट की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।


प्रभारी एसओ एसएसआई राज किशोर ने बताया कि मामला सूचना मिली थी। जिसके आधार पर बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed