फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youth lost his life due to tractor collision

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth lost his life due to tractor collision
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के परचल- हथौड़ा संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत हो गई, जीजा मामूली घायल है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा अशरफ नगर निवासी आलोक (25) खेती करता था। इन दिनों उसका जीजा कन्न्नौज जनपद के नसीरपुर निवासी इंदल (24) भी गांव आए हुए थे। सोमवार शाम आलोक अपने जीजा इंदल के साथ बाइक से गेहूं पिसाने के लिए नूरपुर हथौड़ा जा रहा था। इसी दौरान परचल-हथौड़ा संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई, इससे आलोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंदल घायल हो गया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

परिवार में आनी थी खुशी पर गम मिला गया भारी : आलोक की शादी अर्चना के साथ वर्ष 2023 में हुई थी। अर्चना इन दिनों गर्भवती है। आलोक और अर्चना परिवार में मासूम की किलकारी सुनने के लिए बेताब और उत्साहित थे। परिवार में खुशी आने से पहले ही ऐसी घटना हो गई कि भारी गम मिल गया। पति की मौत की जानकारी पर अर्चना बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed