{"_id":"6557b21443bc43e9260ce2ab","slug":"bike-riding-youth-dies-in-accident-two-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1003-6632-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
माधौगंज। गौरा मार्ग पर हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने दोस्त के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
थानाक्षेत्र के टेढ़नी सरैंया गांव निवासी तेजपाल के पुत्र शांतनु के मुंडन संस्कार में शामिल होने गांव निवासी सुनील (20), विनीत (16), हरपालपुर के हरियापुर निवासी वीर सिंह (25) बाइक से शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नैमिषारण्य जा रहे थे। रास्ते में गौरा मार्ग पर ई-रिक्शा को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों साथी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से माधौगंज सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनीत व वीर सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुनील दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और अविवाहित था। वह दिवाली पर घर आया था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था और साथी हेलमेट को हाथ में लिए था। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।