फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 14 Sep 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां भिजवाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलहइया गांव निवासी पंकज यादव (42) पिछले दो वर्ष से सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य में सोनू मिश्रा के ढाबे पर काम करते थे। परिवार सहित नैमिषारण्य में ही रहते थे। शुक्रवार को पंकज गांव आए थे। देर रात बाइक से वापस नैमिषारण्य जा रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल पंकज को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रतापनगर चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने एंबुलेंस बुलवाकर पंकज को सीएचसी पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मोहित गुप्ता ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी आरती, पांच पुत्रियां हैं। बेनीगंज कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed