फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youth dies due to collision with DCM

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 20 Feb 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 20 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with DCM
मल्लावां (हरदोई)। बिल्हौर कटरा हाईवे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी आदेश कुमार गुप्ता (42) कस्बे में ही स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप की देखरेख करते थे। रविवार रात वह किसी काम से बिलग्राम बाइक से गए थे। रात लगभग साढ़े 10 बजे बाइक से वह घर जा रहे थे। इसी दौरान मल्लावां कस्बे में एक गेस्ट हाउस के सामने बाइक में हरदोई की ओर जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां इलाज के दौरान आदेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि डीसीएम कब्जे में ले ली गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed