फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding friends were hit by another bike, one died

Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 21 Jul 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 21 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike riding friends were hit by another bike, one died
हरदोई। खेरिया मंसूरनगर मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। सोमवार दोपहर हुई घटना में एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिजगवां निवासी रवि (21) प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। सोमवार को वह घर पर ही थे। दोपहर में वह बाइक से खेरिया बाजार जा रहे थे। उनका दोस्त गांव निवासी आयुष त्रिपाठी (18) भी बाइक पर उनके साथ था। मंसूरनगर मार्ग पर बाजार के पास दूसरी बाइक ने रवी की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण आयुष और रवी सिर के बल गिर गए।
विज्ञापन

दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां चिकित्सक ने रवि को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसको लखनऊ के लिए लेकर निकले ही थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता विक्रम उर्फ साधू ने बताया कि दो भाइयों में रवि छोटा था। अविवाहित था। आयुष का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के आस पास मौजूद लोगों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed