फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding friends collided with a parked truck, one died

Hardoi News: खड़े ट्रक में जा घुसे बाइक सवार दोस्त, एक की मौत

Tue, 24 Jun 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike riding friends collided with a parked truck, one died
हरदोई। कानपुर-हरदोई मार्ग पर बाइक सवार दो युवक सोमवार रात खड़े ट्रक में जा घुसे। गंभीर रूप से घायल युवकों काो सीएचसी पहुंचाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के सहजनखेड़ा निवासी रवि (20) पिता रामासरे के साथ खेती में हाथ बटाता था। सोमवार को रवि बाइक से गांव निवासी अपने दोस्त कमल (21) के साथ माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गांव किसी काम से गया था। वहां से देर रात दोनों वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान कानपुर-हरदोई मार्ग पर माधौगंज गल्ला मंडी के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक जा घुसी। दोनों युवक वहीं सिर के बल गिर गए। दोनों को गंभीर चोंटें आईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया। कमल का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed