{"_id":"687e808a8c29836727086f88","slug":"bike-riders-were-hit-by-another-bike-one-died-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134658-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार कांवड़ियों को दूसरी ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार कांवड़ियों को दूसरी ने मारी टक्कर, एक की मौत
Mon, 21 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर बाइक सवार कांवड़ियों काे दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। रविवार देर शाम हुई घटना में घायल कांवड़ियों को सीएचसी माधौगंज ले जाया गया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे का उपचार चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेढ़ू निवासी रामजी (22) लखनऊ में कार चलाते थे। पिता शत्रुघन के मुताबिक रामजी गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से सोमवार की शाम मेहंदी घाट कांवड़ लेने जा रहे थे। बिलग्राम पहुंचने पर रामजी को गांव निवासी प्रताप, अशोक व मनीष मिल गए। रामजी ट्रैक्टर छोड़कर प्रताप की बाइक पर बैठ गए। दोनों मेहंदीघाट के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के जरैरा गांव के पास बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसके कारण रामजी ओर प्रताप सिर के बल सड़क पर गिए गए। इसी रोड पर गश्त कर रहे बिलग्राम कोतवाल अरविंद कुमार राय ने दोनों को घायल देखा तो एंबुलेंस बुलवाई। घटनास्थला से माधौगंज सीएचसी पास थी।
विज्ञापन
इसलिए दोनों को वहीं भेज दिया गया। वहां चिकित्सक ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। प्रताप को भर्ती कर लिया गया है। रामजी के पिता के मुताबिक वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखने को कहा है।