{"_id":"69a7019d50ea5ebd4601b9d0","slug":"bike-riders-nephew-dies-in-collision-with-vehicle-uncle-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145857-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, फूफा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, फूफा घायल
विज्ञापन
फोटो-3- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक अवनीश के परिजन। संवाद
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर दुलारपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजे को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को सवायजपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया जबकि फूफा को भर्ती कर लिया गया। हादसा सोमवार देर शाम हुआ।
दुलारपुर तिगावां निवासी अवनीश (26) मजदूरी करते थे। पिता पेशकार ने बताया कि अवनीश के फूफा विमल (36) पाली थाना क्षेत्र के दौलतपुर में रहते हैं। सोमवार दोपहर विमल घर आए थे। शाम के समय अवनीश और विमल नकटौरा बाजार से सामान खरीदने गए थे। देर शाम दोनों वापस दुलारपुर आ रहे थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक अवनीश चला रहे थे। इस दौरान हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के दुलारपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। दोनाें को गंभीर चोटें आईं।
आसपास के लोगों ने अवनीश को पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। दोनों को सवायजपुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। अवनीश के परिवार में पत्नी मनोरमा और एक पुत्री प्रियंका है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।