{"_id":"694acc9c323a9ff8b10c5238","slug":"bike-riders-nephew-dies-after-collision-with-pickup-uncle-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142256-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
फोटो-11- सुधाकर। फाइल फोटो
टड़ियावां। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शिवलालपुरवा के पास पिकअप ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह हुआ।
थाना क्षेत्र के सगरापुर निवासी सुधाकर (18) पिता सूरजबक्श के साथ खेती करते थे। सूरजबक्श के मुताबिक, गांव में ओमप्रकाश की टेंट की दुकान है। उनके पास डीजे का सेटअप भी है। ओमप्रकाश के यहां गांव निवासी सुधाकर का दोस्त मलिखे काम करता है। सहालग के दिनों में सुधाकर और रिश्ते में सुधाकर के चाचा लगने वाले गांव निवासी रविकांत (24) भी ओमप्रकाश के यहां काम करते थे। ओमप्रकाश के डीजे के साउंड खराब हो गए थे।
ओमप्रकाश ने मंगलवार सुबह मलिखे को डीजे साउंड सही कराने के लिए नैमिषारण्य भेजा। मलिखे ने सुधाकर और रविकांत को भी अपने साथ ले लिया। तीन लोग नैमिषारण्य के लिए निकले। सुधाकर और रविकांत एक बाइक पर थे जबकि मलिखे अलग बाइक से थे। बिना हेलमेट लगाए सुधाकर बाइक चला रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे रविकांत दो साउंड पकड़े थे। इस दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शिवलालपुरवा के पास सुधाकर की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉ. अंजली ने सुधाकर को मृत घोषित कर दिया। पुत्र का शव देखकर मां रामदेवी बिलख पड़ीं। सुधाकर एक बहन और पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। टक्कर मारने वाले पिकअप की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।