{"_id":"694accc74825f817d20cc473","slug":"bike-riders-hit-by-vehicle-one-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142259-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
मल्लावां। मध्यप्रदेश से बाइक से घर जा रहे दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना सोमवार रात उन्नाव-कटरा मार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हुई।
लखीमपुर खीरी के पलिया थाना क्षेत्र के मैनी निवासी किशन पाल (22) कुछ दिन पहले अस्तौली निवासी मुनेंद्र सिंह (45) के साथ मध्यप्रदेश गया था। वहां किशन पाल और मुनेंद्र सिंह कंबाइन मशीन चलाते थे। किशन पाल के पिता रतीराम ने बताया कि सोमवार को दोनों लोग बाइक से वापस गांव जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गुलबहा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में बाइक चला रहे किशन पाल की मौके पर मौत हो गई। मुनेंद्र मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। कोतवाल शिवकांत पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।