फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider's cousin dies after colliding with truck

Hardoi News: ट्रक से टकराए बाइक सवार चचेरे भाई की मौत

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's cousin dies after colliding with truck
फोटो-13- धीरेंद्र । फाइल फोटो
बावन (हरदोई)। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार आधी रात के बाद बाइक सवार चचेरे भाई जगदीशपुर चौराहे पर ट्रक से टकरा गए। घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गुरौली निवासी आदेश कुमार (23) मल्लावां के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे। उनका चचेरा भाई धीरेंद्र कुमार (22) बिलग्राम के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। आदेश की बहन संगम का घर लोनार कोतवाली क्षेत्र के जटौली गांव में है। वहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आदेश और धीरेंद्र ने बहनोई सौरभ से बाइक मांगी। बाइक लेकर सैतियापुर एक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात वापस जटौली जा रहे थे।
विज्ञापन




सौरभ ने बताया कि शाहाबाद सांडी मार्ग पर शाहाबाद की तरफ से ट्रक आ रहा था। जगदीशपुर चौराहे पर बाइक सवार आदेश और धीरेंद्र इसी ट्रक में जा घुसे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को घटनास्थल से उठवाकर मोर्चरी भिजवाया। सूचना पर परिजन पहले घटनास्थल और फिर मोर्चरी पहुंचे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जगदीशपुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



बदहवास हो गए परिजन, सोमवार को थी आदेश की परीक्षा

धीरेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। घटना का पता चलते ही मां भानुमती बदहवास हो गईं। इसी तरह आदेश चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसकी मौत की जानकारी पर मां लज्जावती बेहोश हो गईं। बमुश्किल उन्हें संभाला गया। परिजन ने बताया कि सोमवार को आदेश की परीक्षा थी। इससे पहले ही हादसा हो गया।

फोटो-13- धीरेंद्र । फाइल फोटो

फोटो-13- धीरेंद्र । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed