फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider supervisor hit by vehicle, dies

Hardoi News: बाइक सवार सुपरवाइजर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike rider supervisor hit by vehicle, dies
फोटो-21- शौर्यवर्धन सिंह। फाइल फोटो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम मार्ग पर कसरावां के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ निवासी शौर्यवर्धन सिंह उर्फ अमित (36) एफएमसीजी कंपनी में सेल्स सुपरवाइजर थे। वह शहर के धर्मशाला रोड पर नवीपुरवा स्थित मकान में परिवार समेत रहते थे। चाचा अनुराग के मुताबिक, शौर्यवर्धन बुधवार शाम बाइक से एक रिश्तेदार को छोड़ने बिलग्राम गए थे। देर रात वापस घर जाते समय कसरावां के पास पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शौर्यवर्धन को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में मां उर्मिला देवी, पत्नी रीना, एक पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


छोटे भाई की शादी से पहले बड़े भाई की उठी अर्थी
चाचा अनुराग ने बताया कि शौर्यवर्धन दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता उदयवीर सिंह की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। शौर्यवर्धन ने परिवार अच्छा संभाल लिया था। सब कुछ ठीक हो जाने पर छोटे भाई आदर्शवर्धन सिंह की शादी भी तय कर दी थी। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी तय हुई। नवंबर में शादी प्रस्तावित है लेकिन तारीख तय नहीं है। छोटे भाई की शादी से पहले ही बड़े भाई की अर्थी उठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed