{"_id":"63fba83b89685475700d7ef4","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-hardoi-news-c-12-1-98566-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Mon, 27 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बघौली। हरदोई-लखनऊ रोड पर बघौली थाना क्षेत्र में लोधी गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
कछौना थाना क्षेत्र के मतुआ गांव निवासी रामचंद्र (35) मेहनत मजूदरी करता था। परिजनों के मुताबिक रामचंद्र शनिवार की देर रात काम करके बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बघौली थाना क्षेत्र लोधी गांव के निकट मंदिर के सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि मामले कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।