{"_id":"69a5c633c76fca43d402152a","slug":"bike-rider-helper-going-to-pick-up-daughter-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145801-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटी को लेने जा रहे बाइक सवार हेल्पर की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटी को लेने जा रहे बाइक सवार हेल्पर की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
फोटो-12- मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक रामवीर के परिजन। संवाद
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सवायजपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां देर रात उनकी मौत हो गई। घटना उन्नाव कटरा मार्ग पर महरेपुर के पास हुई।
पाली थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर निवासी रामवीर (35) डीसीएम पर हेल्पर थे। बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि रामवीर की बेटी रिया 15 दिन पहले बहन मालती की ननद रीतू के यहां शाहजहांपुर जनपद के हुल्लापुर गई थी। रविवार शाम रामवीर रिया को लेने बाइक से हुल्लापुर जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के महरेपुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया। पास मिले आधार कार्ड में दर्ज ब्योरे के मुताबिक परिजनों को सूचना दी गई।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्रीकांत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सवायजपुर कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए जांच के लिए कहा गया है। परिजनों से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मां के बाद अब पिता की मौत से अकेली रह गई मासूम
रामवीर की मौत के बाद उनकी पांच वर्षीय बेटी रिया अकेली रह गई है। वर्ष 2021 में प्रसव के दौरान उसकी मां रूबी की मौत हो गई थी। रिया को चिकित्सकों ने बचा लिया था। तब से रामवीर ही रिया की देखरेख कर रहे थे। घटना के बाद रिया अकेली रह गई लेकिन उसके ताऊ रामबाबू ने रिया को संभाल लिया। रामबाबू का दावा है कि वह रिया का पालन पोषण करेंगे।