{"_id":"6a19d991f983d1c87e09d3fa","slug":"bike-rider-going-to-in-laws-house-dies-after-being-hit-by-pickup-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150599-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की पिकअप की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की पिकअप की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो - 21- ईशपाल। फाइल फोटो
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस युवक को सीएचसी हरपालपुर लेकर पहुंची, अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज के रामनगर निवासी ईशपाल सिंह (27) खेती करते थे। पिता तन्नू सिंह ने बताया कि ईशपाल की ससुराल हरपालपुर के घटकना गांव में है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी पूजा और अपने दोनों बच्चों अवि और राजू को लेने ससुराल जा रहे थे। इस बीच थाना क्षेत्र के ककरा गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में ईशपाल बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और इससे उनके सिर से हेलमेट भी निकल गया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस घायल को हरपालपुर सीएचसी लेकर गई वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजन को हादसे की सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि चालक वाहन समेत भाग गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।