{"_id":"5929c83c4f1c1b4a01535a18","slug":"bike-rider-dies-of-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 28 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मुर्दाघर के बाहर मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। लोनार थाना क्षेत्र में शनिवार को कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सौरंगपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। युवक हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुजवापुर का निवासी था। वह बहन को विदा कराने शाहजहांपुर जा रहा था।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुजवापुर निवासी सुधीर ने बेटी रोली की शादी शाहजहांपुर के अल्लागंज में की थी। शनिवार को सुधीर का बेटा चमन (22) सुबह बाइक से रोली को विदा कराने जा रहा था। लोनार थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सौरंगपुर के पास बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में चमन के सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। चमन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था और चार भाइयों में बड़ा था। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको तहरीर नहीं मिली है।