फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies in collision with roadways bus, seven injured after losing control

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अनियंत्रित होकर सात को किया घायल

Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with roadways bus, seven injured after losing control
हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर कोर्रिया गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई।
विज्ञापन

जिसकी चपेट में ई-रिक्शा और सड़क किनारे बकरी चरा रहे लोग भी चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। उधर देहात कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने बस को जब्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोर्रिया गांव के पास शाहजहांपुर से हरदोई की ओर आ रही बस ने बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ के सिंहराहा गांव निवासी महेंद्र (35) भाईदूज पर अपनी बहन हरियावां थाना क्षेत्र निवासी पूनम की सुसराल गया था। उसके साथ उसकी दूसरी बहन शर्मिला थी। मंगलवार को वह अपनी दोनों बहनों को बाइक से बिठाकर अपने गांव सिंहराहा लौट रहा था।
विज्ञापन

बहनों ने बताया कि कोर्रिया के पास वह पेट्रोल डलवाने के लिए पंप की ओर मुड़ा। उसी समय शाहजहांपुर की ओर से तेज रफ्तार रोडवेज बस आ रही थी। जिसने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क किनारे गिरे जाकर। बस भी अनियंत्रित हो गई और ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए खंती में जा घुसी। इस वजह से ई-रिक्शा में बैठे बेनीगंत के करौली निवासी सतपाल पुत्र तोताराम और उनकी पत्नी सोनी घायल हो गए। उधर सड़क किनारे बकरी चरा रहे रवि (11) पुत्र अरविंद, प्रेमावती (46) पत्नी पप्पू, कलावती (48) पत्नी सोबरन और विपिन (14) पुत्र भोला को भी टक्कर लगने से वह लाेग भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बस में बैठी शहर के सुभाषनगर निवासी शबाना भी घायल हो गईं। सभी घायलाें को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। जिसमें जांच करने पर चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि अन्य घायलों में कोई गंभीर नहीं बताया जा रहा है। उधर कोतवाली देहात पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चालक तो फरार हो गया है लेकिन बस को जब्त कर लिया गया है। अभियोग पंजीकृत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed