फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies in car collision, two brothers injured

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार की युवक मौत, दो भाई घायल

Wed, 30 Apr 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 30 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, two brothers injured
फोटो-17- घायल चुनमुन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-18- घायल अनूप। संवाद

-पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहा के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहे के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
मझिला थाना क्षेत्र के महमूदपुर खुर्द निवासी आशीष शुक्ला (35) नोएडा में प्रोपटी डीलर थे। कुछ दिन पहले ही वह गांव आए थे। वह थाना क्षेत्र के ग्राम ररी निवासी अनूप कुमार (20) व उसके छोटे भाई चुनमुन (17) पुत्रगण रामानंद के साथ बुधवार को हरदोई की ओर जा रहे थे। शाहाबाद तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने आशीष शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों भाई अनूप व चुनमुन को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे को लेकर मृतक के परिजनों में मातम छाया है। पत्नी सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं। कार चालक मौका पाकर भाग गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed