{"_id":"604904b58ebc3e592368f63b","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-hardoi-news-knp6168296184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव के पास से मिले पहचान पत्र के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
अमरोहा जनपद के थाना धनौरा के ग्राम पखैरी निवासी वाजिद अली (22) प्रयागराज में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार रात वह घर अमरोहा जाने के लिए बाइक से निकला था।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर उसका शव और कुछ ही दूरी पर बाइक भी पड़ी मिली। बुधवार तड़के चार बजे गश्त पर निकली पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया और पास मिले पहचान पत्र में दर्ज पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
वाजिद के पिता इश्तियाक अली ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर कोतवाल हंसमती ने विधिक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)