{"_id":"6669deaf06cbe49587009f3e","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-truck-carrying-mauranga-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115666-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मौरंग लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मौरंग लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरदोई। दावत में शामिल होकर बाइक से वापस घर जा रहे युवक को मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर निवासी पतिराखन राठौर (29) खेती और मजदूरी करते थे। मंगलवार रात लगभग 10 बजे वह रारा गांव में आयोजित एक समारोह में दावत में गए थे। देर रात बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में पूरा बहादुर और बरगावां गांव के बीच मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से पतिराखन घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा और पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पतिराखन की मौत हो गई। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।