फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 28 Feb 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 28 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आरा मशीन से घर जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के डढि़यापुरवा निवासी रामशंकर (35) परसपुर में स्थित एक आरामशीन पर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम काम खत्म करने के बाद बाइक से वापस घर जाने के लिए निकला था। गांव के बाहर ही किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल रामशंकर को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed