फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bike rider died due to vehicle collision

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 14 May 2023 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
bike rider died due to vehicle collision
हरदोई। हरदोई-लखनऊ रोड पर मन्नापुरवा-नानकगंज झाला के बीच एक तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के भरिगवां गांव निवासी सुधीर (25) शटरिंग का काम करता था। शुक्रवार की रात में वह बाइक से ससुराल कछौना कोतवाली के बालामऊ जा रहा था। रास्ते में लखनऊ रोड पर मन्नापुरवा-नानकगंज झाला के बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही सुधीर के परिजनों में मातम पसर गया। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक साढ़े चार साल की बेटी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली जानकारी पर शव का पंचनामा भरा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed