फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider collides with bicycle, death

Hardoi News: साइकिल से टकराया बाइक सवार, मौत

Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with bicycle, death
माधौगंज (हरदोई)। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क पर आए मवेशी से बचने में बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गया। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज थानाक्षेत्र के भैंसीखेड़ा निवासी अनीस (30) प्राइवेट वाहन चालक था। मल्लावां से बाइक से अपने गांव भैंसीखेड़ा जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर मवेशी सामने आ गया, इससे अनीस सामने से साइकिल से आ रहे रुकनापुर निवासी रामकिशन (67) से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने से अनीस के सिर पर गंभीर चोट आई, स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डाॅ. लोकेश ने मेडिकल कालेज हरदोई रेफर कर दिया। हरदोई से उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। माधौगंज थानाध्यक्ष के.के यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed