{"_id":"6a13351c9f678a815000a805","slug":"bike-rider-cloth-merchant-dies-after-colliding-with-cattle-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150310-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मवेशी की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मवेशी की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
फोटो- 15- अखिलेश शरण शुक्ला। फाइल फोटो
हरदोई। शहर के बड़ा चौराहे पर रविवार सुबह मवेशी के बाइक से टकरा जाने से कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। वह बृजलालपुरवा में प्लॉट पर निर्माणाधीन मकान देखने के लिए निकले थे। मवेशी के टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोग पहले निजी क्लीनिक ले गए फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी अखिलेश शरण शुक्ला (61) की बड़ा चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान भी है। उनके पुत्र आनंद ने बताया कि रविवार को दुकान खोलने के बाद वह सांडी रोड स्थित बृजलालपुरवा में प्लॉट पर बन रहे मकान को देखने जा रहा थे। दुकान से निकल कर 10 मीटर दूर सूफी बर्तन वाले की दुकान के सामने मवेशी ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर गए।
हेलमेट लगाए होने के बाद भी उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। पास पड़ोस के लोग उन्हें निजी क्लीनिक फिर वहां से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में उनकी पत्नी मंजू शुक्ला और दो पुत्र पीयूष और आनंद हैं। मंजू शुक्ला सेल टैक्स डिपार्टमेंट में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है।