{"_id":"68753f1be201ff87cd06c817","slug":"bike-rider-brother-in-law-and-brother-in-law-fell-into-a-ditch-brother-in-law-died-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134308-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार जीजा-साले खंती में गिरे, साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार जीजा-साले खंती में गिरे, साले की मौत
विज्ञापन
दिवंगत एनामुद्दीन।
मल्लावां। माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर बाइक सवार जीजा-साले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरे। रविवार देर रात हुई घटना में साले की मौत हो गई। जीजा का इलाज कन्नौज के जिला अस्पताल में चल रहा है।
मटियामऊ निवासी एनामुद्दीन (25) खेती करते थे। उनके पड़ोसी गांव ढेखा में इन दिनों उर्स का मेला लगा है। रविवार शाम वह गांव निवासी बहनोई मैनू (35) के साथ बाइक से मेला देखने के गए थे। मेला देखकर दोनों देर रात गांव जा रहे थे।
इस दौरान माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर गांव के पास ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। एनामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। मैनू ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मैनू को एंबुलेंस से कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना जानकारी में है। घायल के स्वस्थ होने पर पूछताछ की जाएगी कि हादसा कैसे हुआ।