{"_id":"687fcac4c57113225508f38f","slug":"bike-rider-bhakiyu-district-president-dies-after-being-hit-by-a-tractor-carrying-kanwariyas-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134701-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाकियू जिलाध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाकियू जिलाध्यक्ष की मौत
Tue, 22 Jul 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिहानी। हरदोई मार्ग पर मंसूनगर के पास सोमवार रात कांवड़ियों के ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में बाइक सवार भाकियू राजू गुट के जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। कांवड़ियों के एक ट्रैक्टर में तीन ट्राॅलियां जुड़ी हुई थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली है।
बिजगवां निवासी वैभव तिवारी (22) भारतीय किसान यूनियन राजू गुट के जिलाध्यक्ष थे। वह बीएससी (कृषि) का छात्र भी था। वैभव के चाचा विपिन तिवारी के मुताबिक सोमवार को हरदोई शहर में किसान पंचायत थी। दोपहर में वह पंचायत में शामिल होने गए थे। पंचायत में शामिल होने के बाद रात में वह वापस गांव जा रहे थे।
इस दौरान लालापुर से जल लेने जा रही कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। ट्रैक्टर ने मंसूरनगर तिराहा पर वैभव की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वैभव को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वैभव की दो बहने हैं। वह दो भाइयों में बड़े थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ ली है।
विज्ञापन
इनसेट
तय हो चुकी थी शादी
मृतक के चाचा प्रशांत ने बताया कि वैभव की शादी गोरखपुर से तय थी। बीते दिनों लड़की के बाबा का निधन हो गया था। इसलिए शादी टल गई थी। अब आने वाले शुभ मुहूर्त में शादी की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।