{"_id":"65453d74b2d1e2c23a0060eb","slug":"bike-rider-beaten-for-blowing-loud-horn-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6079-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज हॉर्न बजाने पर बाइक सवार को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज हॉर्न बजाने पर बाइक सवार को पीटा, मौत
विज्ञापन
सांडी। तेज हॉर्न बजाकर अंटवा गांव से गुजरना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ।
चार लोगों ने नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। बाइक सवार को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों और परिचितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर शाम को थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा गांव निवासी मान सिंह (23) खेती करता था। वह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव में रहने वाले मौसा लेखराज को छोड़ने के लिए बुधवार रात बाइक से गया था। परिजनों के मुताबिक मानसिंह जब वापस आ रहा था तो अंटवा गांव में घुसते ही उसने तेज रफ्तार से बाइक निकाली और हॉर्न बजा दिया।
इस पर गांव के ही चार लोगों ने रोककर उसकी पिटाई कर दी। इसका पता चलने पर लेखराज मौके पर गया और मामला शांत करा दिया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद रात में ही मानसिंह जब फिर से वहां से निकला तो अंटवा निवासी निवासी रमाकांत, अनूप, सुनील और जीतेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के कारण मानसिंह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे पहले सीएचसी सांडी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मानसिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस पर परिजन उसे लेकर कानपुर के हैलट चले गए। हैलट में शुक्रवार सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके बाद भी शाम को परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।