फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike hits couple riding bicycle, husband dies

Hardoi News: बाइक ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

Sun, 01 Mar 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike hits couple riding bicycle, husband dies
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार दंपती को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती साइकिल समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरे। घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। घटना के बाद चालक बाइक समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे हुई।
विज्ञापन

औहदपुर निवासी गोकरन (55) मिठाई कारीगर थे। पत्नी पूनम (45) ने बताया कि पति के साथ वह साइकिल से रविवार दोपहर खरीदारी करने के लिए जगदीशपुर बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद दोनों वापस गांव जा रहे थे। एजा औहदपुर मार्ग पर धाकड़पुरवा के पास पीछे से आए बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस कारण गोकरन और पूनम उछलकर साइकिल समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी बावन ले गए। यहां गोकरन को मृ़त घोषित कर दिया गया। पूनम को मामूली चोटें आईं। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक सवार का पता लगाने के लिए आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed