{"_id":"632613c2c0d00b00c95e7d94","slug":"bike-collides-with-chaat-cart-two-injured-hardoi-news-knp7186661104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक ने चाट के ठेले में टक्कर मारी, दो घायल 16-22-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक ने चाट के ठेले में टक्कर मारी, दो घायल 16-22-48
विज्ञापन
मल्लावां। चाट के ठेले से बाइक टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इसरापुर निवासी सोनू राठौर (22) चाट विक्रेता है। तेरवाकुल्ली चौराहा पर चाट का ठेला लगाता है।
शुक्रवार की देर रात वह ठेला लेकर पैदल घर जा रहा था। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनू राठौर के अलावा बाइक चालक सुरसा के पनुआपुर निवासी पंकज (34) गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।