फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike collided with tractor-trolley from behind, father and daughter died

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी बाइक, पिता पुत्री की मौत

Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor-trolley from behind, father and daughter died
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर मार्ग पर दोस्त और बेटी के साथ जा रहा बाइक सवार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। रविवार रात हुई घटना में बाइक सवार युवक और उसकी बेटी की मौत हो गई। तीसरे शख्स को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के शांतीखेड़ा निवासी सतीश कुमार यादव (30) एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाते थे। गांव निवासी मोनू कुमार (32) भी उनके साथ भट्ठे पर ही ट्रैक्टर चलाते हैं। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह के मुताबिक रविवार को हत्याहरण तीर्थ पर बड़ा मेला लगा था। मेला देखने के लिए सतीश यादव अपनी बेटी साक्षी (5) और मोनू के साथ बाइक से हत्याहरण गए थे। रात में तीनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। बाइक सतीश चला रहे थे जबकि साक्षी आगे बैठी थी।
विज्ञापन

भटपुर मार्ग पर बाणिल बाबा मंदिर से कुछ पहले बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। घटना में सतीश और साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनू मामूली रूप से चोटिल हुए। मृतक के परिवार में पत्नी रोहिनी और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed