फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike collided with a monkey and hit a culvert, teacher jumped and fell into the canal, washed away

Hardoi News: बंदर से टकराकर पुलिया से भिड़ी बाइक, उछलकर नहर में गिरा शिक्षक, बहा

Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a monkey and hit a culvert, teacher jumped and fell into the canal, washed away
फोटो-15- नहर में शिक्षक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट। संवाद
फोटो-17- पुल पर जमा लोगो की भीड़। संवादफोटो-16- नहर में डूबे शिक्षक अवनीश। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो-15- नहर में शिक्षक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट। संवाद
- संडीला मार्ग पर गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में संडीला मार्ग पर गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह अचानक बंदर सामने आ गया। बंदर से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान सहायक अध्यापक बैग और हेलमेट समेत नहर में जा गिरे। तेज बहाव के कारण वह बह गए। बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पीएसी की फ्लडयूनिट नहर में शिक्षक की तलाश का अभियान चला रही है, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ निवासी अवनीश उर्फ आदेश (31) कछौना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पैरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह वह विद्यालय जाने के लिए बाइक से निकले थे। मल्लावां संडीला मार्ग पर गोसवा नहर पुल पर पहुंचे ही थे कि इसी बीच पेड़ से अचानक बंदर कूदकर सामने आ गया। बंदर से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। इस दौरान अवनीश उछलकर नहर में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने अवनीश को नहर में गिरते देखा तो उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। नहर का बहाव तेज होने के कारण अवनीश का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन उनका बैग नहर में मिल गया। कुछ दूर तक अवनीश का हेलमेट भी नजर आया, लेकिन फिर इसका भी पता नहीं चला। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। साथ ही पीएसी की फ्लड यूनिट भी शिक्षक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इनसेट
बदहवास परिजन...न कुछ बोल पा रहे न समझ पा रहे
अवनीश के नहर में गिर जाने की जानकारी पर परिजन बदहवास हो गए। डेढ़ साल पहले ही अवनीश की शादी हुई थी। तीन माह की एक बेटी है। अवनीश के साथ हुई घटना को लेकर परिजन न तो कुछ बोल पा रहे हैं और न ही कुछ समझ पा रहे। खास बात यह है कि घटनास्थल से अवनीश का विद्यालय महज दो मिनट की दूरी पर है। अगर कुछ सेकेंड पहले या बाद में अवनीश निकलते तो शायद घटना न होती।

फोटो-15- नहर में शिक्षक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट। संवाद

फोटो-15- नहर में शिक्षक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट। संवाद

फोटो-15- नहर में शिक्षक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट। संवाद

फोटो-15- नहर में शिक्षक की तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed